Posts

मध्यप्रदेश जन अभियान परिसद द्वारा छात्र-छात्राओं को जनकल्याणकारी योजनाओ से अवगत कराया

Image
भगवानपुरा(राहुल मालवीया)। मध्यप्रदेश जन अभियान परिसद द्वारा  मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व विकास कार्यक्रम के अंतर्गत आज विकासखण्ड भगवानपुरा में जिला समन्वय विजय जी शर्मा जी का मार्गदर्शन bsw msw के छात्र-छात्राओं को  मिला व उन्हें शासन द्वारा चल रही  जनकल्याणकारी योजनाओ से अवगत करा कर जानकारी छात्र-छात्राओं को दी गई व साथ ही ग्राम  विकास के मुख्य बिंदु बचो को बताये गये ओर कहा गया आधुनिक युग मे वकील डॉक्टर तो हर कोई बनना चाहता है  किन्तु समाज का नेतृत्व भी एक मुख्य बिंदु होना चाहिये  प्रत्येक छात्र को अपना एक लक्ष्य ओर गोल रखना चाहिए आदि प्रमुख विषयो पर चर्चा की इस दौरान मध्यप्रदेश मध्यप्रदेश जन अभियान परिसद के ब्लॉक समन्वय महेश कुमार खराडे सर यशवंत निमोले मोनिका सौलंकी खुमसिग जी व छात्रगण उपस्थित थे।

पारिवारिक विवाद सुलझाने के दौरान भिड़े दो पक्ष

दो घायल ससुर ने दामाद ओर उसके रिश्तेदारों पर लगाया दराते से हमले का आरोप  खरगोन। शहर से करीब 10 किमी दूर ग्राम बडग़ांव में पारिवारिक विवाद सुलझाने के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए, विवाद इतना गहराया कि दामाद और उसके रिश्तेदारो ने ससुर पर धारदार दराते से हमला कर घायल कर दिया। मारपीट में लड़की पक्ष के दो लोग गंभीर घायल हो गए, पुलिस ने दोनो पक्षों की शिकायत पर जांच शुरु की है। अस्पताल में उपचाररत दिनेश सुरागे (50) निवासी खामखेड़ा ने बताया कि उनकी बेटी ज्योति का विवाह करीब 6 माह पहले बडग़ांव निवासी दिलीप पिता लिम्बा से हुआ था। शादी के बाद से दामाद सहित ससुराल पक्ष के लोग बेटी को दहेज के लिए प्रताडि़त करते थे, छोटी-छोटी बातों पर ताने मारना, खाना भी नहीं खाने देना जैसी हरकतें करते थे। बेटी से मिली शिकायत के बाद शुक्रवार को सुलह के लिए बेटी के ससुराल गए थे। दिनेश ने बताया उनके साथ उनका साला मांगीलाल, पत्नि सकुबाई भी थी।  बेटी को वापस लाने की बात पर शुरु की मारपीट दामाद दिनेश के घर पहुंचने पर जब समझाईश के दौरान बात नहीं बनी तो हमने कहा कि हम हमारी बेटी को साथ ले जा रहे है। इस पर दामाद द...

36 घंटे में मिली बड़ी सफलता

Image
घटना में लिप्त दो आरोपियों को किया गिरफ्तार भगवानपुरा (राहुल मालवीया)। खरगोन जिले के पिपलझोपा में मंगलवार शाम को  अंतर्गत धरमपुरी बीट स्थित कुंन्दा नदी में मिली तेंदुए की लाश के मामले में वनविभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है घटना में लिज वनविभाग द्वारा सर्चिंग के दौरान पत्थर पर कुल्हाड़ी से काटने के निशान तथा बाल आदि की शिनाख्त की गईं। इसी आधार पर सघन सर्चिंग के बाद धरमपुरी के माता फ़ाल्या के टंटिया पिता जुवानसिंह निवासी धरमपुरी से पूछताछ के लिए मौके पर लाया गया और बारीकी से जांच की गयीं जिसमें टंटिया ने बताया कि मैं और मेरा साथी सुभाष पिता खेतिया मंगलवार को बाजार जाने के लिए नदी किनारे से होकर निकल रहे थे तभी एक जानवर जो नदी में मृत अवस्था मे पड़ा था पास जाकर देखा तो वह तेंदुए जैसा दिखाई दिया। हम दोनों ने मिलकर तेंदुए के चारों पंजे व  पूछ को कुल्हाड़ी से काटकर  आपस मे बांट लिए और घर चले गए। गुरुवार को वनविभाग की टीम ने दो आरोपियों के साथ तेंदुए के चारों पंजे व पूछ जब्त कर बिस्टान वनपरिक्षेत्र कार्यालय पर लाये। वहीँ आरोपियों के विरुद्ध वन्य प्राणी सरंक्षण अधिनियम 1972की धाराओ...

पुलिस अधीक्षक ने जन जागृति रथ को दिखाई हरी झंडी

Image
  खरगोन। सडक सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के दृष्टिकोण से ॐ शांति समाज सेवा संस्थान खरगोन द्वारा जनजागृति रथ तैयार किया गया है। जिसे नगर भ्रमण हेतु गुरुवार को पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह जी द्वारा कंट्रोल रूम से हरि झंडी दिखाकर बिदा किया। यातायात थाना प्रभारी दीपेंद्र स्वर्णकार ने बताया कि ॐ शांति समाज सेवा संस्थान खरगोन द्वारा उपलब्ध कराया गया प्रचार रथ 28 अगस्त तक नगर में भ्रमण कर ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से यातायात नियमों का प्रचार प्रसार करते हुवे गीत संगीत के माध्यम से सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी देकर आम जन को जागरूक करेगा। इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक दीप जोशी एवम अध्यक्ष इंजी. अंकुर जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

पिपालझोपा की कुंदा नदी में मिला तेंदुए का शव

Image
भगवानपुरा(राहुल मालवीया)। वनग्राम पिपलझोपा स्थित कुन्दा नदी में मंगलवार शाम को एक तेंदुए का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयीं। मृत अवस्था में तेंदुआ बहकर आया है जिसकी लाश सिरवेल मार्ग पर बने ब्रिज के नीचे तैरते हुए मिली है। ग्रामीणों की सूचना पर वनविभाग की टीम मौके पर पहुँची और तेंदुए के शव को नदी से बाहर निकाला। मृत पाए गए तेंदुए के पंजे मूंछ के बाल और पूछ गायब थी प्रथम दृष्टया शिकार की आशंका जताई जा रही है। वनकर्मियों ने बताया कि तेंदुए की उम्र ढाई साल है वही अंधेरा अधिक होने से बुधवार को तेंदुए का पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसके बाद ही स्थिती साफ होगी। सूचना मिलने पर डीएफओ प्रशांत सिंह भी मौके पर पहुँचे और वनकर्मियों से घटना की जानकारी ली। घटना की जानकारी लगते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

निरीक्षण में मिली अनियमिता के बाद खरगोन की 39 बेकरियों को बंद करने का नोटिस जारी

जल और वायु प्रदूषण निवारण के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय ने की कार्रवाई खरगोन । मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के इंदौर क्षेत्रीय कार्यालय ने जल और वायु प्रदूषण निवारण तथा नियंत्रण अधिनियम अंतर्गत बेकरी संचालकों को नोटिस जारी किए हैं। इसमें शहर में करीब 39 बेकरियों को बंद करने के निर्देश जारी किए गए हैं। नोटिस के बाद से ही बेकरी संचालकों में हड़कंप है। शहर के रहवासी क्षेत्रों में अधिकांश बेकरियों का संचालन किया जा रहा है। बोर्ड के इंदौर क्षेत्रीय अधिकारी एसएन द्विवेदी ने बताया कि प्रदूषण निवारण तथा नियंत्रण अधिनियम 1974 अंतर्गत उद्योग की स्थापना व संचालन के लिए राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से सम्मति प्राप्त करना अनिवार्य है, परंतु बोर्ड की सम्मति लिए बिना बेकरी उत्पादों का उत्पादन किया जा रहा है। उद्योग के संचालन में मशीनों व बर्तन आदि के धोने से दूषित जल उत्पन्न होता है। इसके संग्रहण, उपचार व डिस्पोजल के लिए दूषित जल उपचार व्यवस्था स्थापित नहीं की गई है। अनुपचारित दूषित जल परिसर के बाहर निस्सारण किया जाता है। उद्योग संचालन के दौरान मशीनों, यूटेल्सिल्स, केटल्स आदि को...

बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांध कर उज्जवल भविष्य की कामना की

Image
  भगवानपुरा। क्षेत्र में शुक्रवार को जन्माष्टमी पर्व मनाया गया  वही नगर में बहनों ने भी भाइयों को तिलक लगाकर राखी बांधी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की भाइयों ने भी बहनों के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया आसपास के ग्रामों में भी रक्षाबंधन पर्व मनाया गया।। इस वर्ष रक्षाबंधन पर बाजारों में रौनक देखने को मिली।।