Posts

खरगोन मंडी में 6 दिनों तक कपास एवं अनाज की नीलामी रहेगी बंद

Image
खरगोन। कृषि उपज मण्डी खरगोन में धनतेरस, लक्ष्मी पूजन, पड़वा एवं भाईदूज होने से 29 अक्टूबर से 03 नवंबर 2024 तक कपास एवं अनाज नीलामी का कार्य बंद रहेगा। कृषि उपज मण्डी खरगोन की सचिव श्रीमती शर्मिला निनाामा ने समस्त किसान बन्धुओं से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए 29 अक्टूबर से 03 नवंबर तक मण्डी प्रांगण में कपास एवं अनाज विक्रय करने के लिए ना लाए।

खरगोन कपास मंडी में निमाड़ के सफेद सोने कपास की बंफर आवक, जानिए किसानों को क्या मिला भाव

Image
खरगोन कपास मंडी में निमाड़ के सफेद सोने कपास की आवक शुरू हुई मंडी से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को 73 बैलगाड़ी व 843 वाहनों की आवक हुई खरगोन कपास मंडी में कुल 14800 क्विंटल कपास की खरीदी की गई वही मंडी से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार भाव की बात की जाए तो 5500 रुपए कपास का न्यूनतम भाव रहा, 7500 कपास का अधिकतम भाव रहा वही 6600 कपास का मॉडल भाव रहा इन भावों में भी किसानों के द्वारा कपास यानी निमाड़ के सफेद सोने की बिक्री की गई बता दे निमाड़ के खरगोन जिले में कपास की सबसे अधिक पैदावार होती है वही मंडी में कपास की फसल की आवक भी शुरू हो गई।

खरगोन कपास मंडी में निमाड़ के सफेद सोने कपास की बंफर आवक, जानिए किसानों को क्या मिला भाव

Image
खरगोन कपास मंडी में निमाड़ के सफेद सोने कपास की आवक शुरू हुई मंडी से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को 29 बैलगाड़ी व 377 वाहनों की आवक हुई खरगोन कपास मंडी में कुल 6500 क्विंटल कपास की खरीदी की गई वही मंडी से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार भाव की बात की जाए तो 5000 रुपए कपास का न्यूनतम भाव रहा, 7500 कपास का अधिकतम भाव रहा वही 6200 कपास का मॉडल भाव रहा इन भावों में भी किसानों के द्वारा कपास यानी निमाड़ के सफेद सोने की बिक्री की गई बता दे निमाड़ के खरगोन जिले में कपास की सबसे अधिक पैदावार होती है वही मंडी में कपास की फसल की आवक भी शुरू हो गई। खरगोन अनाज मंडी भाव 

खरगोन अनाज मंडी में दो दिन नीलामी रहेगी बंद

Image
लोक जागृति समाचार  खरगोन। कृषि उपज मण्डी खरगोन में बारिश होने से मक्का/ सोयाबीन गीली आने के कारण 21/04/24 सोमवार से 22/04/24 मंगलवार तक अनाज नीलामी का कार्य बंद रहेगा। कृषि उपज मण्डी खरगोन की सचिव श्रीमती शर्मिला निनाामा ने समस्त किसान बन्धुओं से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए 21 से 22 अक्टूबर तक मण्डी में अनाज विक्रय करने के लिए ना लाए।

खरगोन जिला अस्पताल में झाड़फूंक से मरीज का इलाज करते नजर आया ढोंगी बाबा, Video वायरल

Image
खरगोन जिला अस्पताल में मरीज का झाड़फूंक से इलाज करते तथा कथित ढोंगी बाबा का वीडियो सामने आया है। जिसमें वह एक बुजुर्ग मरीज का उपचार करते नजर आ रहा है। जिस दौरान यह बाबा बुजुर्ग का इलाज करा रहा था, उसी समय किसी ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। सिविल सर्जन के कक्ष के पास और दन्त चिकित्सा कक्ष के सामने बेंच पर बैठकर बुजुर्ग मरीज के हाथ की नस का उपचार कर कर रहे रामेश्वरम निवासी बाबा का कहना है कि अस्पताल की गोली दवाई तकलीफ देती है। इसलिए वे अपने देसी तरीके से मरीज का उपचार कर रहे है। कथित बाबा ने इलाज के नाम पर घूघरियाखेड़ी निवासी मरीज से 100 रुपए भी लिए है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद सिविल सर्जन डॉ अमर सिंह चौहान ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है। हालांकि ये कोई पहला मामला नहीं है। अस्पताल में झाड़फूंक करते तांत्रिक बाबाओं का वीडियो पहले भी सामने आ चुका है।  

खरगोन में मानवता हुई शर्मशार, पुलिया किनारे मिला नवजात, जिला अस्पताल में ईलाज जारी

Image
खरगोन। जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। लाखी गांव में पुलिया के किनारे एक प्री-मेच्योर नवजात मिला है। बच्चे को ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल खरगोन लाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसका चेकअप किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह लाखी मोहम्मदपुरा रोड पर गांव की पुलिया के किनारे लाल कपड़े में लिपटा नवजात पड़ा देखा गया , जिसे टहलने निकले युवक की नजर पड़ी और इसकी जानकारी आसपास के लोगों व पुलिस को दी। लोगो की भीड़ होने लगी महिलाओं ने उसे सुरक्षित एक बॉक्स में रखा। ग्रामीणों ने नवजात बच्चे को तुरंत जिला अस्पताल खरगोन पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने उसका चेकअप किया और बच्चे को डॉक्टर्स की निगरानी में एसएनसीयू वार्ड में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। ग्रामीणों के मुताबिक बच्चे को कोई पुलिया के पास छोड़ गया। वो कुछ देर पहले ही जन्मा है। उन्होंने बताया कि बच्चा नाल से लिपटा हुआ था। नवजात को किसने छोड़ा गोगावा पुलिस उसकी तलाश कर रही है। डॉक्टर पवन पाटीदार ने नवजात का चेकअप किया। उन्होंने कहा नवजात 8 माह में पैदा हुआ है। उसका करीब 3 घंटे पहले ही जन्म हुआ है। बच्चे का वजन ...

खरगोन कपास मंडी में निमाड़ के सफेद सोने कपास की बंफर आवक, जानिए किसानों को क्या मिला भाव

Image
खरगोन कपास मंडी में निमाड़ के सफेद सोने कपास की आवक शुरू हुई मंडी से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को 34 बैलगाड़ी व 803 वाहनों की आवक हुई खरगोन कपास मंडी में कुल 13500 क्विंटल कपास की खरीदी की गई वही मंडी से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार भाव की बात की जाए तो 5000 रुपए कपास का न्यूनतम भाव रहा, 7555 कपास का अधिकतम भाव रहा वही 6300 कपास का मॉडल भाव रहा इन भावों में भी किसानों के द्वारा कपास यानी निमाड़ के सफेद सोने की बिक्री की गई बता दे निमाड़ के खरगोन जिले में कपास की सबसे अधिक पैदावार होती है वही मंडी में कपास की फसल की आवक भी शुरू हो गई।