Posts

निमाड़ के सफेद सोने की आवक में गिरावट, खरगोन कपास मंडी में 62 बैलगाड़ी, 367 पहुंचे वाहन

Image
खरगोन। निमाड़ क्षेत्र के खरगोन जिले में कपास को सफेद सोने के नाम से पहचाना जाता है इन दिनों खरगोन कपास मंडी में कपास की आवक में गिरावट दर्ज की गई है किसानों के द्वारा निमाड़ क्षेत्र में कपास की सबसे अधिक खेती की जाती है। आज का खरगोन मंडी भाव वहीं शुक्रवार को खरगोन कपास मंडी में कपास की गिरावट रही यहां पर 62 बैलगाड़ी, 367 वाहन कपास के पहुंचे वहीं खरगोन कपास मंडी में कुल कपास की 6300 क्विंटल कपास की खरीदी की गई। बता दे इन दिनों कपास की खरगोन कपास मंडी में गिरावट हुई है वही खरगोन कपास मंडी में शुक्रवार को कपास के 6815 न्यूनतम भाव रहे साथ ही ₹8175 कपास के अधिकतम भाव रहे। न्यूनतम और अधिकतम भाव के साथ ही ₹7925 कपास का मॉडल भाव रहा इन बाहों में भी किसानों के द्वारा कपास की जमकर बिक्री की गई वहीं व्यापारियों ने भी कपास की फसल जमकर खरीदी।

खरगोन में जिला बदर का उल्लघंन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Image
खरगोन। पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मवीरसिह द्वारा जिले में गुण्डा बदमाश की चैकिग कर उनके विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । उक्त निर्देशों के पालन मे अति पुलिस अधीक्षक (शहर) मनीष खत्री के मार्गदर्शन में जिले के समस्त अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) व समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस राकेश मोहन शुक्ला द्वारा थाना खरगोन को निर्देशित किया गया ।  घटना का संक्षिप्त विवरण  दिनांक -15.02.2023 को मुखबीर द्वारा सूचना मिली की श्रीमान जिला दण्डाधिकारी महोदय खरगोन के आदेश पालन में जिला बदर आदेश पारित बदमाश रोहित पिता नागेश बरगुण्डा निवासी आरा मशीन के पास औरगपुरा खरगोन का जुलवानिया खरगोन रोड़ औरगपुरा पर घुम रहा है मुखबीर की सूचना पर जिला बदर बदमाश की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक बनवारीलाल मण्डलोई के निर्देशन में टीम गठीत की गई । गठीत टीम मे उपनिरीक्षक राजेन्द्र अवास्या,सउनि सुरेश चौहान , प्रआर 63 सियाराम डावर आरक्षक रविन्द्र जाधव, द्वारा मूखबीर के द्वारा बताये स्थान औरगपुरा चौराहे पर जाकर घेराब...

सिकलसेल एक गंभीर बीमारी है, लोग निःसंकोच होकर कराये जांच-राज्यपाल मंगूभाई पटेल

Image
सुशीलादेवी उमरावसिंह पटेल सेवा संस्थान द्वारा किये जा रहे कार्य प्रशंसनीय है-राज्यपाल मंगूभाई पटेल खरगोन।   जनजातीय बाहुल्य क्षेत्रों में सिकलसेल की बीमारी प्रायः देखने में आती है। जनजातीय समुदाय के लोगों का जीवन बचाने के लिए हमे सिकलसेल की बीमारी को जड़ से खत्म करना होगा। यह बीमारी एक गंभीर एवं अनुवांशिक बीमारी है। थोड़ी सी सजगता ,  सर्तकता एवं सही उपचार से इस बीमारी पर नियंत्रण के साथ-साथ बीमारी का खात्मा भी किया जा सकता है। जनजातीय भाई-बहन संकोचवश इसकी जांच नहीं कराते है। संकोच नहीं करे आगे आये और जांच कराये ,  आपकी आज करवाई हुई जांच कल आपके परिवार का भविष्य बचा सकती है।                  प्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने उक्त बाते गुरूवार को सुशीला देवी उमरावसिंह पटेल सेवा संस्थान द्वारा शहीद भीमा नायक महाविद्यालय के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। इस दौरान राज्यपाल पटेल ने लोकसभा सांसद गजेन्द्रसिंह पटेल को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। ...

शासन स्वास्थ्य पर बड़ा खर्च करती है, आप लोग एक टीका तो लगवा सकते है ?-कलेक्टर वर्मा

Image
खून की कमी दूर करने के लिए बाजार में महंगे फल है तो खेत में उपजाए अगले माह से लाडली बहना योजना में माताओं को  1-1  हजार रुपये बिजलगांव विकास यात्रा में कलेक्टर हुए ग्रामीणों से रूबरू खरगोन ।   खरगोन विधानसभा की यात्रा गुरुवार को बिजलगांव पहुँची। यहां कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा शामिल हुए और करीब  1 ः 30  घण्टे तक ग्रामीणों से रूबरू होकर योजनाओं की जानकारी दी तथा गांव की समस्याओं के बारे में जाना। ग्रामीणों को बिजलगांव में हुए विकास कार्य और विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को मिले लाभ की सूची बताई गई। कलेक्टर वर्मा ने कहा कि शासन प्रदेश के नागरिको के स्वास्थ्य के लिए बहुत बड़ी राशि खर्च करती है। आप लोग सिर्फ एक टीका लगवाने से बचते है जबकि एक टीका ही स्वास्थ्य की रक्षा करता है। कलेक्टर वर्मा महिलाओं से कहा कि खून की कमी हरी पत्तेदार सब्जियां दूर करती है। साथ ही फल भी। इसके फल बाजार में महंगे होने से खरीद नहीं पाते है तो अपने खेतों में उपजा सकते है। केवल एक पेड़ ही कई फल देता है परिवार के लिए पर्याप्त होता है। कलेक्टर वर्मा ने महिलाओं से कहा कि अगले माह से प्रदेश शासन ...

खरगोन जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने विकास यात्रा में ग्रामीणों को दी जानकारी

Image
खरगोन । विधानसभा की विकास यात्रा बुधवार को ग्राम जामली पहुँची। यहां यात्रा के स्वागत का स्वागत जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने किया   इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों से संवाद करते हुए गांव में हुए विकास कार्याे की जानकारी दी । राजेन्द्र शर्मा ने जामली में ग्रामीणों को  मनरेगा योजना की जानकारी दी और कहा कि जिसके द्वारा ग्रामीण विकास कार्य किये जा सकते है।       इस योजना में जामली में ही लाखों रुपये की नाली निर्माण व अन्य कार्य हुए है। साथ ही कपिलधारा कूप बने है। शासन की महत्वपूर्ण योजना संबल योजना में  हितग्राहियों दुर्घटना में मृत्यु होने पर  चार लाख तथा सामान्य मृत्यु होने पर दो लाख रुपए मिलाते हैं। इसके अलावा  5-5 हजार रुपये अंत्येष्ठि सहायता   मिलती है इसके अलावा 5 लाख रुपये तक निशुल्क उपचार के लिए मिलाते है आप की पंचायत में आयुष्मान कार्ड बनाये गये है ।  प्रधानमंत्री आवास योजना में शासन द्वारा 1 लाख 20 हजार रुपये दिए जाते हैं। इसके अलावा मनरेगा में 12 हजार रुपये शौचालय के लिए और 18 हजार रुपये मजदूरी के ...

सी ई ओ ने ग्रामीणों को विकास कार्यों की जानकारी दी

Image
खरगोन। विधानसभा की विकास यात्रा बुधवार को ग्राम भग्यापुर पहुँची। यहां यात्रा के स्वागत का स्वागत जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पवन शाह ने किया ।  सी ई ओ शाह ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए गांव में हुए विकास कार्याे की जानकारी दी । पवन शाह  ने भग्यापुर पंचायत में ग्रामीणों को  मनरेगा योजना की जानकारी दी और कहा कि जिसके द्वारा ग्रामीण विकास कार्य किये जा सकते है। इस योजना में जनपद पंचायत भगवानपुरा व आप की पंचायत में लाखों रुपये की नाली निर्माण व अन्य कार्य हुए है। साथ ही कपिलधारा कुआं बनाए। शासन की महत्वपूर्ण योजना संबल योजना में  हितग्राहियों दुर्घटना में मृत्यु होने पर चार लाख तथा सामान्य मृत्यु होने पर दो लाख रुपए मिलते हैं। इसके अलावा अंत्येष्ठि सहायता, निशुल्क उपचार के लिए शासन से सहायता मिलती है आप की पंचायत में आयुष्मान कार्ड बनाये।  प्रधानमंत्री आवास योजना में हितग्राहियों को लाभ दिया जाता हैं। इसके अलावा मनरेगा में शौचालय लाभ भी दिया जाता है। जनपद अध्यक्ष महेन्द्र सिंह किराड़े ने बताया कि  हितग्राहियों को बी पी एल पेंशन, लाडली लक्ष्मी योजन...

निमाड़ के सफेद सोने की आवक में गिरावट, खरगोन कपास मंडी में 36 बैलगाड़ी, 321 पहुंचे वाहन

Image
  खरगोन। निमाड़ क्षेत्र के खरगोन जिले में कपास को सफेद सोने के नाम से पहचाना जाता है इन दिनों खरगोन कपास मंडी में कपास की आवक में गिरावट दर्ज की गई है किसानों के द्वारा निमाड़ क्षेत्र में कपास की सबसे अधिक खेती की जाती है वहीं गुरुवार को खरगोन कपास मंडी में कपास की गिरावट रही यहां पर 36 बैलगाड़ी, 321 वाहन कपास के पहुंचे वहीं खरगोन कपास मंडी में कुल कपास की 5100 क्विंटल कपास की खरीदी की गई। बता दे इन दिनों कपास की खरगोन कपास मंडी में गिरावट हुई है वही खरगोन कपास मंडी में गुरुवार को कपास के 6500 न्यूनतम भाव रहे साथ ही ₹8240 कपास के अधिकतम भाव रहे। न्यूनतम और अधिकतम भाव के साथ ही ₹8000 कपास का मॉडल भाव रहा इन बाहों में भी किसानों के द्वारा कपास की जमकर बिक्री की गई वहीं व्यापारियों ने भी कपास की फसल जमकर खरीदी।