Posts

निमाड़ के सफेद सोने की खरगोन कपास मंडी में बंपर आवक, 191 बैलगाड़ी 627 मंडी में पहुंचे वाहन

Image
  खरगोन। निमाड़ के खरगोन जिले में कपास को सफेद सोने के नाम से जाना जाता है इन दिनों कपास के खरगोन कपास मंडी में बंपर आवक हो रही है बता दे खरगोन जिले में कपास की किसानों के द्वारा सबसे अधिक खेती की जाती है वहीं बधुवार को खरगोन कपास मंडी में कपास की बंपर आवक रही यहां पर कपास के 191बैलगाड़ी वह 627 वाहन कपास के लिए पहुंचे, खरगोन मंडी में कपास की कुल 12200 क्विंटल कपास की खरीदी की गई बता दे इन दिनों कपास की खरगोन कपास मंडी में बंपर आवक बनी हुई है खरगोन कपास मंडी में बुधवार को कपास के 6666 न्यूनतम भाव रहे वही ₹8800अधिकतम भाव रहे साथ ही कपास के ₹8400 मॉडल भाव रहे इसमें किसानों के द्वारा कपास की जमकर बिक्री की गई वहीं व्यापारियों ने भी कपास को जमकर खरीदा कपास का खरगोन जिले की कपास मंडियों में इन दिनों कपास की बंपर आवक बनी हुई है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी 12 नवंबर को सनावद एवम मोरटक्का में।

Image
भारत जोड़ो यात्रा के मार्ग एवम विश्राम स्थल का करेंगे निरीक्षण बड़वाह। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी के नेतृत्व में 25 एवम 26 को बडवाह विधानसभा में आरही भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में है। राष्ट्रीय एवम प्रदेश स्तरीय नेताओ का इस यात्रा की तैयारियों को लेकर निरन्तर आगमन हो रहा है।भारत जोड़ो यात्रा के जिला मीडिया प्रभारी नवरत्न जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि अब यात्रा मार्ग एवम राहुल के विश्राम स्थल का निरीक्षण करनेअब प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ जी खुद 12 नंवम्बर को सनावद एवम मोरटक्का आरहे है।बडवाह विधानसभा समन्वयक नीलेश रोकड़िया सह समन्वयक सौभाग पटेल सांस्कृतिक कार्यक्रम बडवाह समन्वयक तिलोक राठौड़ ने बताया कि कमल नाथ का हेलीकाप्टर 12 नवम्बर को भोपाल से 9 बजे उड़ान भरेगा एवम 9.50 बजे सनावद लेंड करेगा। यहां से कमल नाथ जी कार द्वारा वे सनावद से मोरटक्का आएंगे और यहां यात्रा के विश्राम स्थल की पूरी तैयारियों का निरीक्षण कर समितियों को सुझाव एवम मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।मोरटक्का से निरीक्षण कर पुनः सनावद से हेलोकप्टर द्वारा वे ...

मप्र में यूरिया-डीएपी की कमी नहीं होने देंगे- दर्शनसिंह चौधरी

Image
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारवार्ता में किया आश्वस्त, कालाबाजारियों को भेजेंगे जेल खरगोन। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश सरकार उर्वरकों की निरंतर खरीदी कर रही है। प्रदेश में कही भी यूरिया-डीएपी की कमी व कालाबाजारी नहीं होने देंगे। अगर कही समस्या है तो अगले दो-तीन दिन में सब व्यवस्थित हो जाएगा। नकली खाद बेचने वालों के लाइसेंस रद्द कर उन्हें जेल भेजा जाएगा। कालाबाजारियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। यह बात भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शनसिंह चौधरी ने खरगोन जिला कार्यालय पर पत्रकारवार्ता में कही। इस दौरान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह राठौर, मीडिया प्रभारी प्रकाश भावसार, पूर्व मीडिया प्रभारी मोहन जायसवाल, मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश गुर्जर, जिला महामंत्री डॉ. देवेंद्र पाटीदार, संतोष चौहान उपस्थित थे। श्री चौधरी ने कहा खरगोन जिला कपास, गेहूं, मिर्च उत्पादन में प्रदेश में अग्रणी है। यहां खेती में नवाचार होते आया है। प्रदेश सरकार ने खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए अनेक कार्य किए हैं। समर्थन मूल्य ...

जीवन से अंधकार मिटेगा तब मनेगा प्रकाशोत्सव पंडित शुक्ल

Image
विशाल भंडारे के साथ हुई कथा विराम खरगोन। ब्रह्म यज्ञ करे उसे ब्राह्मण कहते है और ब्राह्मण को चाहिए कि प्रतिदिन शास्त्र पढ़े, बिना भोजन करे दिन निकल जावे चलेगा लेकिन बिना शास्त्र पढ़े दिन निकले यह नही चलेगा भले ही एक पृष्ठ पढ़ो लेकिन प्रतिदिन शास्त्र पढ़ने का प्रयास करो फिर तो शास्त्र स्वयं आपको खींचेगे और जैसे जैसे शास्त्र आपको खिचेगे वैसे वैसे जीवन से अंधकार मिटेगा तब मनेगा प्रकाशोत्सव ..., उक्त उदगार इंद्र टेकड़ी पर आयोजित श्रीमद भागवत कथा प्रकाशोत्सव के विराम दिवस पर व्यक्त किए। अनुष्ठान के प्रचार प्रमुख दीप जोशी ने बताया कि खरगोन शहर से 9 किलोमीटर दूर कसरावद रोड पर दारापुर बेड़ियाव में प्रातः स्मरणीय परम पूज्य संत शिरोमणी श्री श्री 1008 श्री पूर्णानंद बाबाजी की तपो भूमि इंद्र टेकड़ी पर हर प्राणी और विश्व के हित एवम कल्याण के लिए बुरहानपुर निवासी पंडित लोकेश जी शुक्ल के मुखारबिंद से आयोजित श्रीमद् भागवत प्रकाशोत्सव कथा मंगलवार विशाल भंडारे के साथ सम्पन्न हुई। जब जब होई धर्म की हानि... आपश्री ने व्यास गादी से रामायण जी पंक्तियां को विस्तार से समझाते हुवे कहा कि जब जब इस धरती पर धर्म...

संसार की संपत्ति में आशक्ति का विष लगा हे पंडित शुक्ल

Image
56 भोग के साथ रामायण जी का हुआ गुणगान खरगोन। पूतना राक्षसी का उद्देश्य था भगवान को उस कालकूट विष से मारने का, लेकिन फिर भी वह परम दयालु कन्हैया ने उस पूतना राक्षसी के उस बुरे स्वभाव पर ध्यान नहीं दिए, कितने दयालु हैं कृष्ण की उन्होंने विचार किया कि इसने काम तो माता जैसा हि किया है इसीलिए इसको भी माता की गति देनी चाहिए और जो मैया यशोदा को बाद में मिलनी थी वह दिव्य गति आज भगवान श्री कृष्ण ने पूतना को पहले ही प्रदान कर दी। लेकिन इस समय संसार की संपत्ति में आसक्ति का विष लगा है और यह आशक्ति सुख से प्राण छुटने नही देगी उक्त उदगार पंडित लोकेश शुक्ल ने इंद्रटेकड़ी पर चल रही कथा के पंचम दिवस व्यास गादी से व्यक्त किए। कहत कठिन समुझत कठिन साधत कठिन विवेक.. ज्ञान योग पूर्णतः जीव कल्याण के लिए सक्षम है परन्तु है बहुत कठिन मार्ग। क्योंकि ज्ञान मार्ग में मनुष्य को ब्रह्म के उस स्वरूप का ध्यान करना है जिसका न कोई आकार है, न कोई रूप है, न कोई नाम है। ज्ञान योग कहने में कठिन समझाना व समझना कठिन है और इस मार्ग की साधना भी कठिन है। यदि इस मार्ग पर कोई साधक चल भी पड़ा तो बार बार गिर पड़ता है।  सब म...

श्रीमद् भागवतजी तो महापुराण है पंडित लोकेश शुक्ल

Image
चतुर्थ दिवस माखन मिश्री से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव खरगोन। अन्य पुराणों को पुराण कहा जाता है लेकिन श्रीमद् भागवत को महापुराण कहा जाता है अन्य पुराणों में 5लक्षण हे लेकिन श्रीमद् भागवत महापुराण में 10 लक्षण  सर्ग, विसर्ग, स्थान, पोषण, ऊति, मन्वन्तर, ईशानुकथा, निरोध, मुक्ति और आश्रय हे इन दस विषयों का विस्तार से वर्णन पंडित लोकेशजी शुक्ल ने संत शिरोमणी श्री श्री 1008 श्री पूर्णानंदबाबाजी की तपोस्थली इंद्रटेकरी पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा प्रकाशोत्सव के चतुर्थ दिवस व्यास गादी से किया। उत्तिष्ठत जाग्रत...  उठो, जागो, और श्रेष्ठ पुरुषो के पास जाओ समानता और आत्मा की सर्वत्रता का ज्ञान पाओ और सफलता के तीन आवश्यक अंग शुद्धता,धैर्य और दृढ़ता को धारण करो... कन्या जन्म दर में कमी सृष्टि का विनाश का लक्षण आपश्री ने कथा में व्यास गादी से कहा की कन्याओं के जन्मदर में वृद्धि होना सृष्टि के विस्तार का और कन्याओं का नही होना सृष्टि के नष्ट होने का लक्षण है माखन मिश्री के साथ टाफी चाकलेट की वर्षा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पश्चात मनाए गए नंद महोत्सव में माखन मिश्री के भोग के बीच टाफी और चाकलेट की वर्ष...

कचरा की गाड़ी आई गई.. गीत का विमोचन

Image
सफाई मित्र सम्मान समारोह भी संपन्न खरगोन। निमाड़ है अनमोल धरोवर निमाड़ का कोई मोल नहीं निमाड़ी है अमृत भाषा निमाड़ी सा कोई दूजा बोल नही इन पंक्तियों को चरितार्थ करते हुवे स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में खरगोन को सिरमौर बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित नगर पालिका परिषद खरगोन द्वारा स्वच्छ अभियान की जनजागृति हेतु ॐ शांति समाज सेवा संस्थान द्वारा निर्मित निमाड़ी भाषा का गीत कचरा की गाड़ी आई गई...का विमोचन कलेक्टर श्री पुरूषोत्तम कुमार एवम नगर पालिका अध्यक्ष छाया जोशी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रियंका पटेल द्वारा किया गया। एवम सफाई मित्रो का सम्मान भी किया गया इस अवसर अनुविभागीय दंडाधिकारी, स्वास्थ अधिकारी प्रकाश चित्ते सहित नपा उपाध्यक्ष भोलू कर्मा, लोक निर्माण समिति के अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह तोमर, स्वास्थ एवम स्वछता समिति की पूजा जितेंद्र चोपड़ा, राजस्व समिति अध्यक्ष महेश वर्मा, संस्था अध्यक्ष इंजी अंकुर दीप जोशी सहित सभी सभापति और समस्त पार्षद एवम सफाई मित्र उपस्थित थे।