Posts

Showing posts with the label राजनीति

जनआशीर्वाद यात्रा : खरगोन जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेगी यात्रा, आज खंडवा में नितिन गड़करी करेंगे शुभारंभ

Image
जनआशीर्वाद यात्रा को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भाजपा जिला कार्यालय पर पत्रकारवार्ता में जिला संयोजक ने दी जानकारी   खरगोन। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेशभर में पांच स्थानों से जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जा रही है। खंडवा से 6 सितंबर को प्रारंभ होने वाली जन आशीर्वाद यात्रा क्रमांक-3 का शुभारंभ केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गड़करी करेंगे। यह यात्रा खरगोन जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। 9 सितंबर को सनावद में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान जन आशीर्वाद यात्रा को संबोधित करेंगे। यह बात भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व जन आशीर्वाद यात्रा के खरगोन जिला संयोजक परसराम चौहान ने कही। मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित पत्रकारवार्ता में चौहान ने खरगोन जिले में यात्रा के आगमन, रात्रि विश्राम, रोड शो, छोटी-बड़ी सभा आदि की विस्तृत जानकारी दी। जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह राठौर की अध्यक्षता में हुई पत्रकारवार्ता में पूर्व राज्यमंत्री बालकृष्ण पाटीदार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कल्याण अग्रवाल, विधानसभा चुनाव संचालन समिति जिला संयोजक रणज...

एमपी में भाजपा ने जारी की 39 प्रत्याशियों की सूची, कसरावद और महेश्वर में भाजपा ने जारी किए प्रत्याशी

Image
खरगोन।   मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने पिछली बार हारी हुई   39 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का एलान किया है।  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 39 सीटों पर अधिकृत पार्टी प्रत्याशियों की सूची जारी की हैं। खरगोन जिले के महेश्वर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक राजकुमार मेव और कसरावद विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक आत्माराम पटेल को पार्टी उम्मीदवार बनाया गया है। इस घोषणा पर भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने हर्ष जताया है।   कसरावद   आत्माराम पटेल           महेश्वर राजकुमार मेव                         भाजपा 39 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की सूची   #लोक_जागृति_समाचार_खरगोन #lokjagratinews #lokjagratisamachar #lokjagratisamacharkhargone

प्रियंका गांधी के ग्वालियर दौरे पर गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का बड़ा हमला: VIDEO

Image
गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने प्रियंका गांधी से किए सवाल..मांगे जवाब  प्रियंका गांधी ग्वालियर आ रही हैं उनका स्वागत है, पर प्रियंका गांधी को इस बात का भी जवाब देना चाहिए पिछली बार जनादेश लेकर ग्वालियर की जनता की पीठ पर छुरा क्यों घोंपा, जनता से सरोकार रखने वाले सिंधिया जी के नाम पर वोट मांगे सिंधिया जी का चेहरा दिखाकर कारोबार से सरोकार रखने वाले कमलनाथ को  सीएम क्यों बनाया ..क्यों? ग्वालियर में रानी लक्ष्मी बाई की समाधि पर जा रही हैं अच्छी बात है पर प्रियंका गांधी को गुरुद्वारा जाकर 84 के सिख दंगों के लिए माफी मांगना चाहिए, प्रियंका गांधी के बगल में जो कमलनाथ बैठे हैं वह सिख दंगों के दोषी हैं, आपकी दादी परमाणु परीक्षण के समय प्रधानमंत्री थी कमलनाथ ने अमेरिका को जो लीक किया परमाणु परीक्षण से संबंधित क्या वह देशद्रोही की श्रेणी में नहीं आता...इसके बाद भी उनको आप का समर्थन क्यों?  राजस्थान में आदिवासी बेटियों के साथ दुष्कर्म हो रहा है छत्तीसगढ़ में दलित आदिवासी बच्चे निर्वस्त्र होकर प्रदर्शन कर रहे हैं कर्नाटक में जहां आपकी ही पार्टी की सरकार है वहां जैन मुनि की 36 टुक...