शिव डोले में विहिप लगाएगा ललाट पर चंदन
खरगोन नगर अधिष्ठाता श्री सिद्धनाथ महादेव के 57 वे शिवड़ोले में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री विघ्नहर्ता गणेश मंदिर जमीदार मोहल्ले में सभी शिव भक्तों के ललाट पर विहिप जिला अध्यक्ष नितिन मालवीय एवं सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति में काशी चंदन का लेप लगाया जाएगा। विहिप नगर मंत्री सौरभ धामण्डे ने बताया कि विहिप की आवश्यक बैठक विहिप कार्यालय पर बुधवार रात्री 8:30 सम्पन्न हुई जिसमें खरगोन नगर के आठ स्थानों पर 12 से 19 अगस्त तक विहिप स्थापना दिवस एवं 23 अगस्त शनिवार श्रीराम धर्मशाला में अखंड भारत स्मृति दिवस मनाने का एवं शिव डोले में परम्परागत ललाट पर चंदन लगाने का तय किया।
विहिप की बैठक में जिला उपाध्यक्ष दीप जोशी, जिला मंत्री विवेकसिंह तोमर,जिला सहमंत्री शीतल भदौरिया,जिला कोषाध्यक्ष राजू सोनी जिला विशेष सम्पर्क प्रमुख अमित अवस्थी,प्रखंड उपाध्यक्ष हर्ष गुप्ता, उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता,मंत्री सौरभ धामण्डे, संयोजक आकाश डंडीर,सहसंयोजक सार्थक बिल्लौरे, बलोंपासना प्रमुख रोहित भावसार,जैतापुर खंड समिति अध्यक्ष मिहिर ,मंत्री पीयूष मालवी, संयोजक सक्षम पांडे एवं साप्ताहिक मिलन प्रमुख राजेश राठौर उपस्थित थे ।
Comments
Post a Comment