बाघेश्वरी माता मंदिर में कन्याओं का पूजन कर भंडारा किया प्रारंभ

बाघेश्वरी माता मंदिर में पूर्णाहूति के उपलक्ष्य में आयोजित किया भंडारा

खरगोन। ब्राह्मणपुरी स्थित श्री बाघेश्वरी माता मंदिर में चेत्र नवरात्रि के दौरान चले विभिन्न अनुष्ठानों एवं सप्तशती के पाठ का हवन कर गुरुवार शाम को पूर्णाहुति की गई। पूर्णाहुति के पश्चात शुक्रवार को कन्या पूजन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया। दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ भंडारा शाम 5 बजे तक चलता रहा। 

भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। मंदिर पुजारी जगदीश ठक्कर ने बताया कि प्रतिवर्ष चेत्र नवरात्रि में शहर की सुख-समृद्धि, सुख-शांति, जनकल्याण और आपसी प्रेमभाव के लिए विभिन्न अनुष्ठान किए जाते है। 24 वर्षों से नवचंडी यज्ञ की पूर्णाहुर्ति के पश्चात भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। ज्ञात हो कि चैत्र दुर्गोत्सव के तहत ब्राह्मणपुरी स्थित श्री बाघेश्वरी माता मंदिर में नवरात्रि का पर्व बड़ी धुमधाम से मनाया जाता है। यहां गुड़ी पडवा से आरंभ होकर श्री रामनवमी तक विभिन्न अनुष्ठान आयोजित किए जाते है। इन सभी अनुष्ठानों का गुरुवार रामनवमी पर यज्ञ पश्चात समापन हुआ। 

भंडारे में क्षेत्रीय विधायक रवि जोशी ने प्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम में श्याम महाजन कालू, अशोक महाजन, अजय रघुवंशी, धरमु सोलंकी, अंशुल बार्चे, धर्मेंद्र भावसार लाला, जयदेव तिवारी, परमानंद गोयल, अमित महाजन, डॉ सोलंकी, गौरव ठक्कर, जयंत ठक्कर, बाबू ठक्कर, संतोष भावसार, दिव्यांश ठक्कर, संतोष गुप्ता, राजू भावसार, कैलाश महाजन, उज्ज्वल पंडिया, मनोज जोशी, चिंटू जोशी, पराग महाजन, सरोज महाजन, सोनम महाजन, अंतरा बार्चे, सुषमा ठक्कर, सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

                           पंडित जगदीश ठक्कर
                        वाघेश्वरी माता मंदिर खरगोन।


Comments

Popular posts from this blog

सरकारी स्कूल की प्राचार्य और शिक्षिका में हुई झूमाझटकी ... प्राचार्य ने मारा थप्पड़ ... तोड़ा मोबाइल... VIDEO VIRAL

खरगोन में 16 सितंबर को कपास की नीलामी श्री गणेश

खरगोन अनाज मंडी में नए गेहूं चने की बड़ी आवाक, किसानों को मिले अच्छे दाम