गणगौर उत्सव, भारतीय संस्कृति में त्यौहार वसुदैव कुटुम्बकम का भाव जागृत करते है: श्रीमती मालवीय

          ज्योति नगर में मनाया गणगौर उत्सव

खरगोन। शहर में गणगौर उत्सव का उत्साह चरम पर है। खासकर महिलाओं में उत्सवी माहौल बना हुआ है। रोजाना शाम 4 बजे से देररात तक गणगौर उत्सव मनाया जा रहा है। शहर की धार्मिक, सामाजिक गतिविधियों के नाम से पहचान बना चुकी ज्योति नगर कॉलोनी में भी राष्ट्र सेविका समिति ने सार्वजनिक गणगौर उत्सव मनाने का आयोजन रखा। ज्योतेश्वर महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में महिलाएं इकट्ठा हुई। 

यहां जिला सह कार्यवाहिका श्रीमती सरिता सोनी ने समिति का परिचय दिया। श्रीमती शालिनी रतोरिया ने गुड़ी पड़वा एवं गणगौर पर्व के बारे में जानकारी दी। मालवीय समाज महिला मंडल अध्यक्ष अनिता मालवीय ने कहा कि भारतीय संस्कृति में तीज, त्यौहार हमें रीति, परंपराओं से जोड़े रखते है। सामूहिक रुप से मनाए जाने वाले त्यौहारों से वसुदैव कुटुम्बकम का भाव जागृत होता है। 

इस दौरान मंदिर में स्थापित महादेव जी एवं भारत माता की आरती भी की गई। सेविकाओं ने झालरिये गीत गाते हुए माता की आराधना स्वरुप नृत्य भी किया। हल्दी कुमकुम तमोल एवं मेहंदी वितरित की गई। संचालन श्रीमती वंदना मोडक दीदी ने किया। आभार रजनी उपाध्याय ने माना। संगीता सोनी, वैशाली सोहनी, रेणुका डोंगरे, इंदिरा बडग़ुजर, कविता गुप्ता, कविता पालीवाल, ममता सुगंधी, पूजा चौरे, रानू पाल, प्रीति पाल, शारदा राठौर, निर्मला डोंगरे, पूनम वाघमोड़े सहित समिति परिवार और ज्योति नगर महिला मंडल उपस्थित रहा।

Comments

Popular posts from this blog

सरकारी स्कूल की प्राचार्य और शिक्षिका में हुई झूमाझटकी ... प्राचार्य ने मारा थप्पड़ ... तोड़ा मोबाइल... VIDEO VIRAL

खरगोन में 16 सितंबर को कपास की नीलामी श्री गणेश

खरगोन अनाज मंडी में नए गेहूं चने की बड़ी आवाक, किसानों को मिले अच्छे दाम