निमाड़ के सफेद सोने की आवक में गिरावट, खरगोन कपास मंडी में 89 बैलगाड़ी, 305 पहुंचे वाहन

 









खरगोन। निमाड़ क्षेत्र के खरगोन जिले में कपास को सफेद सोने के नाम से पहचाना जाता है इन दिनों खरगोन कपास मंडी में कपास की आवक में गिरावट दर्ज की गई है किसानों के द्वारा निमाड़ क्षेत्र में कपास की सबसे अधिक खेती की जाती है वहीं शुक्रवार को खरगोन कपास मंडी में कपास की गिरावट रही यहां पर 89 बैलगाड़ी 305 वाहन कपास के पहुंचे वहीं खरगोन कपास मंडी में कुल कपास की 5500 क्विंटल कपास की खरीदी की गई। बता दे इन दिनों कपास की खरगोन कपास मंडी में गिरावट हुई है वही खरगोन कपास मंडी में शुक्रवार को कपास के 7200 न्यूनतम भाव रहे साथ ही ₹8250 कपास के अधिकतम भाव रहे। न्यूनतम और अधिकतम भाव के साथ ही ₹7900 कपास का मॉडल भाव रहा इन बाहों में भी किसानों के द्वारा कपास की जमकर बिक्री की गई वहीं व्यापारियों ने भी कपास की फसल जमकर खरीदी।

Comments

Popular posts from this blog

सरकारी स्कूल की प्राचार्य और शिक्षिका में हुई झूमाझटकी ... प्राचार्य ने मारा थप्पड़ ... तोड़ा मोबाइल... VIDEO VIRAL

खरगोन में 16 सितंबर को कपास की नीलामी श्री गणेश

खरगोन अनाज मंडी में नए गेहूं चने की बड़ी आवाक, किसानों को मिले अच्छे दाम