भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है - कमलनाथ



बड़वाह। कमलनाथ ने कहा.कि भारत जोड़ो यात्रा की आवश्यकयता इसलिए पड़ी क्योंकि देश के संविधान पर अटैक हो रहा है।राहुल गांधी 3700 किमी पैदल रहे हैं।आम जनता को मंहगाई बेरोजगारी और किसानों की परेशानी के बारे में बता रहे हैं।इससे बीजेपी के पेट में क्यों दर्द हो रहा है।वह अपना काम करें।इस दौरान कांग्रेस नेता कार्यकर्ता पूरे समय जय.जय कमलनाथ के नारे लगाते रहे। 

मोरटक्का स्थित यात्रा के रुकने के स्थल का निरीक्षण किया

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर के बाद प्रदेश में दाखिल होगी और इसके आयोजन स्थल होने वाले कार्यक्रम एवं स्थल सहित अन्य बातों की जानकारी लेने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सनावद आए। जहां पर उन्होंने हेलीकॉप्टर से आकर मोरटक्का स्थित यात्रा के रुकने के स्थल का निरीक्षण किया। वहां से श्री नाथ सनावद के बस स्टैंड स्थित पहुंचे।जहां पर राहुल गांधी की होने वाली नुक्कड़ सभा के बारे में स्थानीय नेताओं से चर्चा की।ब्लॉक समन्वयक निलेश रोकड़िया विधानसभा सह.समन्वयक सोभाग पटेल ने प्रदेश अध्यक्ष को जानकारी देकर कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया।इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने भी श्रीनाथ को कार्यक्रम के संबंध में बड़वाह क्षेत्र में होने वाली जानकारी के सबंध में स्थानीय नेताओं की बात पर सहमति जताई। 

पूर्व मुख्यमंत्री ने संक्षिप्त मीडिया से चर्चा में कहा कि अरुण यादव सिर्फ खंडवा बुराहनपुर या खरगोन तक सीमित नहीं है। उनके जिम्मे पूरे प्रदेश में यात्रा की जिम्मेदारी है। और वह मेरे साथ ही इन बातों की देखरेख कर रहे हैं।वहीं भाजपा के पास अब कोई मुद्दा नहीं है।इसलिए वह भारत जोड़ो यात्रा पर छींटाकशी कर कर मुद्दे बना रही है।यह यात्रा से देश को बल मिल रहा है।नागरिको का जन समर्थन भी राहुल गांधी के साथ लगातार बढ़ते जा रहा है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव पूर्व मंत्री विजयलक्ष्मी साधो सचिन यादव विधायक रवि जोशी केदार डावर काग्रेस युवा नेता त्रिलोक राठौर अशोक जैन बागोद ईश्वर दस्सानी सोहन शाह सोभाग पटेल जनपद सदस्य गवल भारतलाल दोगाया सोहन शाह इंदर बिरला गजेन्द्र सोंलकी संतोष मालवीय डोंगरसिंह खंडाला जिला मीडिया समन्वयक नवरत्नमल जैन मोहन भाई  शहजाद खान शेख जाकिर किशोर काले मनीष जैन मोहसीन खान संजय बाफना प्रकाश जैन कमलेश सेन सहित विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से आए हुए कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।मीडिया समन्वयक विवेक विद्यार्थी ने बताया कि मोरटक्का में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाथ को सेवादल द्वारा प्रसून दस्सानी ने निर्देशन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।इस दौरान करीब 100 से अधिक सेवादल कार्यकर्ता मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

सरकारी स्कूल की प्राचार्य और शिक्षिका में हुई झूमाझटकी ... प्राचार्य ने मारा थप्पड़ ... तोड़ा मोबाइल... VIDEO VIRAL

खरगोन में 16 सितंबर को कपास की नीलामी श्री गणेश

खरगोन अनाज मंडी में नए गेहूं चने की बड़ी आवाक, किसानों को मिले अच्छे दाम