गृहे गृहे गायत्री यज्ञ उपासना प्रचार रथ बिदा

विश्व कल्याण हेतु घर घर अनुष्ठान



खरगोन। अखिल विश्व गायत्री परिवार शान्तिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में विश्व कल्याण हेतु 15 एवम 16 मई प्रातः 9 से दोपहर 12 के मध्य सम्पूर्ण विश्व में एक साथ एक समय पर घर घर में 24 बार गायत्री मंत्र और 5 बार महामृत्युंज मंत्र के माध्यम से आहुति दी जावेगी।

उक्त अनुष्ठान की जन जागृति हेतु अखिल विश्व गायत्री परिवार के आव्हान पर ॐ शांति समाज सेवा संस्थान खरगोन द्वारा श्री नवग्रह की नगरी में प्रचार रथ भ्रमण करेगा जिसके माध्यम से गृहे गृहे गायत्री यज्ञ उपासना का व्यापक प्रचार प्रसार किया जावेगा ॐ शांति समाज सेवा संस्थान के अध्यक्ष इंजी. अंकुर दीप जोशी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया की विश्व कल्याण के साथ साथ खरगोन में शांति, सुख, समृद्धि स्थापित करने हेतु संस्थान द्वारा खरगोन शहर है प्यारा, अपनी आंखों का तारा, हम इसकी नजर उतारेंगे, सब मिलकर इसे सवारेंगे.... यह प्रेरणादायी गीत बनाया गया है जिसे सुप्रसिद्ध गीतकार हरीश दुबे महेश्वर ने लिखा है संगीत संयोजन अंतराष्ट्रीय कलाकार सुनील शर्मा इंदौर एवम दिनेश शर्मा बड़वानी ने किया है एवम स्वर सुश्री बड़वानी ने और कामेंट्री निमाड़ स्वर कोकिला वैशाली एवम दीप जोशी ने की है एवम फिल्मांकन शुभवाणी के गौरवजी द्वारा किया जा रहा है।

गृहे गृहे गायत्री यज्ञ उपासना के जनजागृति रथ को शनिवार प्रातः 10 बजे गायत्री शक्ति पीठ सनावद रोड खरगोन से नगर भ्रमण हेतु धर्म ध्वजा स्थापित कर बिदा किया गया इस अवसर पर तहसिल संयोजक रमेशचंद्र जी पाटीदार सहित सर्वश्री सुरेश कुशवाह पिपराटा, रमेश पाटीदार एवम सुरेश पाटिल परीवाजक, जितेंद्र जोशी, सौरभ मोरे, मुकेश राठौर, दीप जोशी एवम अन्य उपस्थित थे। गायत्री परिवार के समस्त ट्रस्ट मंडल, महिला मंडल व युवा मंडल ने सभी से गृहे गृहे गायत्री यज्ञ उपासना अनुष्ठान को सफल बनाने का आव्हान किया है।

Comments

Popular posts from this blog

सरकारी स्कूल की प्राचार्य और शिक्षिका में हुई झूमाझटकी ... प्राचार्य ने मारा थप्पड़ ... तोड़ा मोबाइल... VIDEO VIRAL

खरगोन में 16 सितंबर को कपास की नीलामी श्री गणेश

खरगोन अनाज मंडी में नए गेहूं चने की बड़ी आवाक, किसानों को मिले अच्छे दाम