भाजपा के शेष नौ मंडल अध्यक्ष नियुक्त

खरगोन। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने संगठन महामंत्री सुहासजी भगत व संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंहजी चावड़ा की सहमति से खरगोन जिले के शेष नौ मंडल के अध्यक्षों की घोषणा की है। उक्त नियुक्तियों पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह राठौर ने हर्ष जताया है।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश भावसार ने बताया नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों में सनावद ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जय करोड़ा, बैड़िया (नया) मंडल अध्यक्ष जितेंदसिंह चौहान, महेश्वर मंडल अध्यक्ष प्रीतमसिंह पटेल, मंडलेश्वर (नया) मंडल अध्यक्ष मधु पाटीदार, कसरावद पूर्व मंडल अध्यक्ष गजेंद्रसिंह पटेल, खरगोन नगर मंडल अध्यक्ष राकेश आलीवाल, गोगावां मंडल अध्यक्ष जितेंद यादव, बिस्टान मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुशवाह व बरूड़ (नया) मंडल अध्यक्ष दिलीप टीकम कुमावत नियुक्त किए गए हैं। सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह राठौर सहित जिला पदाधिकारियों व नेताओं ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। श्री राठौर ने विश्वास जताया कि शेष मंडल के अध्यक्षों की नियुक्ति से संगठन कार्य में गति आएगी।

Comments

Popular posts from this blog

सरकारी स्कूल की प्राचार्य और शिक्षिका में हुई झूमाझटकी ... प्राचार्य ने मारा थप्पड़ ... तोड़ा मोबाइल... VIDEO VIRAL

खरगोन अनाज मंडी में नए गेहूं चने की बड़ी आवाक, किसानों को मिले अच्छे दाम

खरगोन: डाबरिया रोड पर जिनिंग के मुनीम के साथ लूट की घटना का खरगोन पुलिस ने किया खुलासा; एक गिरफ्तार