Posts

सागर वोरे राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष व मनोज कर्मा जिलाध्यक्ष मनोनीत

Image
खरगोन। राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी गौसेवा संघ के राष्ट्रीय संरक्षक- मा.डॉ इंद्रेश कुमार ज़ी ,राष्ट्रीय अध्यक्ष-संजीव सिंह सेंगर-राष्ट्रीय महामंत्री सुनील शुक्ला व मध्य प्रदेश अध्यक्ष,अमोल पाटील की सहमति से संगठन के राष्ट्रीय गौमिशन कार्यक्रम को आगे बढ़ाने हेतु व संगठन प्रसार हेतु सागर वोरे कों मध्य प्रदेश उपाध्यक्ष और मनोज कर्मा कों खरगोन जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।नियुक्ति पर श्री महामृत्युंजय गौ सेवा समिति के सतीश राठौर ,राजू सोनी,रवि परमार,वीरेंद्र बर्डे ,सौरभ यादव , ऋषि यादव ,आयुष चौहान ,राजू चंद्रे चीकू देवले,सुमित खोड़े, गोपाल गुप्ता, व राजा मित्र मंडल के सभी गौ सेवकों ने शुभकामनाएं दी व संगठन का आभार व्यक्त किया।

शनिवार से लाडली बहना योजना के फॉर्म भरे जाएंगे, महिलाओं को नहीं हो दिक्कत माइक्रो किया तैयार

Image
                  गूगल मीट के माध्यम से कलेक्टर ने की समीक्षा खरगोन।   मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत जिले में शनिवार से फॉर्म भरने का कार्य प्रारम्भ होगा। इस कार्य मंे किसी भी महिला को कोई समस्या न हो और लंबी लंबी लाइन न लगे इसके लिए कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने गुरुवार को समस्त एसडीएम ,  सीईओ और सीएमओ तथा सम्बंधित विभाग के साथ गूगल मीट के माध्यम से रूपरेखा तैयार की। साथ ही ई-केवायसी के कार्य और अब तक कि गई तैयारियों की समीक्षा भी की गई। कलेक्टर वर्मा ने कहा कि अभी बहुत हद तक ई-केवायसी का कार्य हुआ है लेकिन अब ई-केवायसी का कार्य बंद नहीं होगा। इसलिए फॉर्म भरने के साथ-साथ ई-केवायसी का कार्य भी सुनिश्चित किया जाएगा। जिन महिलाओं के ई-केवायसी हो चुके हैं। उन्हें पहले ही अवगत कराते हुए उनके फॉर्म भरने का कार्य पूर्ण करें। हो सके तो मोहल्लावार या गली वार भी प्रारम्भ कर सकते हैं। लेकिन पहले से ही उन्हें सूचित करना होगा। फॉर्म भरना कोई बहुत बड़ा कार्य नहीं है ,  इसलिए चिंता करने और हड़बड़ी करने की जरूरत नहीं है। कलेक्टर वर्मा ने कहा...

भगवानपुरा क्षेत्र में गुड़ी पड़वा बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया

Image
भगवानपुरा(राहुल मालवीया)। बुधवार को महाराष्ट्रीय धनगर गोपाल समाज द्वारा हिंदू नव वर्ष गुड़ी पड़वा बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दिन समाजजनों द्वारा अपने अपने घरों पर लकड़ी के उपर कलश रखकर गुड़ी बनाकर उसकी पूजा अर्चना की गईं साथ ही मीठे पकवान भी बनाए गए। महाराष्ट्रीयन समाज के खांडेराव पाटील सुनील जाधव सुरेश महाजन आदि ने बताया कि  गुड़ी पड़वा का महत्‍व हिंदू धर्म में बहुत ही खास माना गया है। महाराष्‍ट्र में इस दिन अपने घर पर गुड़ी फहराने की परंपरा है। मान्‍यता है कि घर में गुड़ी फहराने से हर प्रकार की नकारात्‍मक शक्ति दूर होती है। इस दिन से वसंत का आरंभ माना जाता है और इसे दक्षिण भारत के राज्‍यों में फसल उत्‍सव के रूप में मनाते हैं। वही सिरवेल में विक्रम ठाकुर मांगनिया किराड़े भुरू चौहान आनंद अग्रवाल आदि ने ग्रामीणों को तिलक लगाकर हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं एवम बधाई दी।

बकाया राशि जमा न करने पर 3 दुकाने सील और एक नल कनेक्शन किया विच्छेद

Image
नपा ने 14 लाख संपत्तिकर और 296216 रूपये दुकान किराया वसूला खरगोन। वित्तिय वर्ष 2022-23 के लक्ष्यानुसार राजस्व वसूली कार्यवाही युद्ध स्तर पर जारी है। वसूली अभियान के तहत बुधवार को दुर संचार विभाग द्वारा बिल माग पत्र सूचना पत्र जारी करने पर भी बकाया 245000 रूपये होने से दूर संचार विभाग को प्रदाय 24 घंटे का नल कनेक्शन विच्छेद कर दिया गया है। इसी क्रम में आनंद नगर में तीन दुकाने भी जिन पर 20000 रूपये से अधिक बकाया होने से सील की गई है। वसूली के दौरान लगभग 14 लाख की संपत्तिकर की तथा दुकान किराया की बकाया 296216 रूपये की राशि वसूली की गई। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमति प्रियंका पटेल ने बताया कि बकाया वसूली अभियान के तहत बकायादारों के विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही करते हुवे जप्ती कुर्की की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। साथ ही बकायादारों से भी वसूलीकर्ता निरंतर वसूली के लिये प्रयासरत है बकाया जमा नहीं कराने पर दुकान किराया बकायाधारियों के विरूद्ध कार्यवाही प्रारंभ की जा चुकी है।    प्र. राजस्व अधिकारी महेश वर्मा ने बताया कि वसूली अभियान के तहत बुधवार 14 लाख रूपये की संपत्तिकर वसूल...

कॉलेज चलो अभियान के तहत विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया

Image
खरगोन । स्कूल शिक्षा के बाद विद्यार्थियों को कैरियर एवं प्रवेश से संबंधित सही दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संपूर्ण प्रदेश में कॉलेज चलो अभियान चलाया जा रहा है। इसी दिशा में मंगलवार को पीजी कॉलेज खरगोन में प्राचार्य डॉ आरएस देवड़ा के मार्गदर्शन में कॉलेज चलो अभियान का शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम शाउमावि क्रमांक  1  खरगोन में  12 वीं के विद्यार्थियों को स्कूल के हाल में महाविद्यालय की कॉलेज चलो अभियान टीम द्वारा मार्गदर्शन दिया गया। इस दौरान अंग्रेजी सहायक प्राध्यापक डॉ गगन पाटीदार ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए कहा कि  12  वीं के बाद अब समय आ गया है कि हमें लक्ष्य बनाना है और उस लक्ष्य की दिशा में पूरे मनोयोग से आगे बढ़ना है। महाविद्यालय में कैरियर मार्गदर्शन के अंतर्गत पीएससी ,  यूपीएससी नेट ,  सेट प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के साथ व्यवसायिक पाठ्यक्रमों संबंधित कोर्स करवाए जाते हैं। वहीं जिला नोडल अधिकारी डॉक्टर जीएल अकोले ने नई शिक्षा नीति की मुख्य विशेषताओं पर प्रकाश डाला। स्नातक स...

हत्या का प्रयास करने वाले 2 आरोपियों गिरफ्तार

Image
घटना में प्रयुक्त चाकु व आरोपियों के खुन से लगे कपड़े किये जप्त खरगोन/सनावद। पुलिस महानिरीक्षक जोन इन्दौर (ग्रामीण) राकेश गुप्ता एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन तिलकसिंह द्वारा जिला खरगोन में लगातार हो रही नकबजनी एवं हत्या का प्रयास करने वाले अज्ञात अपराधियों की पतारसी एवं गिरफ्तार करने के लिए निर्देश दिये गये थे। वरिष्ठ अधिकारियो से प्राप्त निर्देर्शाे के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मवीर सिंह के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खरगोन मनीष खत्री एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बड़वाह विनोद दीक्षित के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सनावद निरीक्षक एमआर रोमड़े के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चोरी करने वालों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की गई। 19 मार्च को सिविल अस्पताल सनावद से सूचना प्राप्त हुई, कि नरेन्द्र निवासी रेल्वे फाटक के पास सनावद को किसी के द्वारा चाकु से मारे जाने पर घायल अवस्था में विजय द्वारा उपचार के लिए लाया गया है। जिस पर तत्काल थाना प्रभारी सनावद के नेतृत्व मे पुलिस टीम का गठन कर आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया गया। गठित टीम द्वारा तत्काल फरियादी द्वारा...

माता के मंदिरों में होंगे विभिन्न अनुष्ठान

Image
खरगोन। आज बुधवार से चैत्र शुक्ल पड़वा चैत्र नवरात्रि का पर्व आरंभ हो रहा है, जो 30 मार्च रामनवमी तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न माता के मंदिरों की रंगाई-पुताई व विद्युज सज्जा से मंदिर भी सज चुके है। प्रतिदिन मंदिरों में सुबह-शाम को माता की आरती कर पाठ का आयोजन होगा। वाघेश्वरी माता मंदिर जगदीश ठक्कर ने बताया कि चैत्र शुक्ल पड़वा इसी तिथि से ब्रह्माजी ने “सृष्टि निर्माण“ प्रारंभ किया था। 2 हजार 80 वर्ष पूर्व “इसी दिन“ सम्राट विक्रमादित्य ने शकों पर विजय प्राप्त की थी और उसे चिरस्थाई बनाने के लिए “विक्रम संवत“ प्रारंभ किया था। गुड़ी पड़वा के दिन “पञ्चाङ्ग श्रवण“ किया जाता है। इसी दिन नीम के कोमल पत्ते, काली मिर्च, नमक, हींग, जीरा, मिश्री और अजवाइन मिलाकर खाना चाहिए। इससे ’रुधिर विकार’ नहीं होता है। वाघेश्वरी मंदिर में होगा सप्तशती का पाठ नगर के ब्राह्मणपुरी में स्थित श्री वाघेश्वरी माता मंदिर देवस्थान है। यहां के स्वामित्व पुजारी परिवार के द्वारा वर्षों से वर्ष की चारों नवरात्रि का पर्व बड़ी धुमधाम से मनाया जाता है। मंदिर पुजारी ठक्कर ने बताया कि यहां प्रतिदिन सप्तशती का पाठ एवं हवन के साथ नवरात्र...